भोपाल

दिन के तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी का अनुमान 

दिन के तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी का अनुमान
यश भारत, भोपाल। मध्य प्रदेश में आने वाले वर्षों में गर्मी का असर और बढ़ सकता है। द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट और इंस्टीट्यूट फॉर गवर्नेंस एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट के संयुक्त अध्ययन में राज्य के तापमान को लेकर चिंता जताई गई है। अध्ययन के मुताबिक 2030 के दशक तक मध्य प्रदेश के औसत दिन के तापमान में करीब 1.8 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं रात के तापमान में 2 से 2.4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि का अनुमान जताया गया है। रिपोर्ट में राज्य के पूर्वी हिस्से को बढ़ती गर्मी के लिहाज से अधिक संवेदनशील बताया गया है। खासतौर पर डिंडोरी, भिंड और सीधी जैसे जिलों में तापमान बढऩे का असर ज्यादा महसूस होने की संभावना है। विशेषज्ञों के मुताबिक बढ़ते तापमान का असर स्वास्थ्य, कृषि, जल संसाधन और रोजमर्रा की जीवनशैली पर भी पड़ सकता है। ऐसे में भविष्य की गर्मी से निपटने के लिए स्थानीय स्तर पर तैयारी और प्रभावी उपायों की जरूरत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button