मध्य प्रदेशराज्य

ऐसे हो रही बच्चों की पढ़ाई : 2 दिन से भगवान भरोसे संचालित हो रहा था विद्यालय दोनों शिक्षक अनुपस्थित, ग्रामीणों ने कार्यवाही के लिए बीईओ को लिखा पंचनामा

Table of Contents

यशभारत डिंडोरीl डिंडोरी जिले की शिक्षा व्यवस्था की हालात सर्व विदित है जहां कहीं झोपड़ी, कहीं टूटा हुआ है छत तो कहीं शिक्षकों की लापरवाही के चलते भगवान भरोसे ही संचालित हो रहे हैं। जिसका ताजा उदाहरण बजाग विकासखंड के चांडा संकुल अंतर्गत ग्राम शीतलपानी का है जहां पदस्थ दो शिक्षक दो दिनों से अनुपस्थित रहे है जिसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने एकजुट होकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड बजाग को कार्यवाही के लिए पंचनामा प्रेषित किया गया है।

बता दें कि प्राथमिक शाला शीतलपानी में पदस्थ रानी साहू और मीणा शिक्षक अनुपस्थित रहे जिसकी जानकारी और शिकायत जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राधेश्याम कुशराम भी विद्यालय पहुंचे, जिसके बाद उपस्थित ग्रामीणों के बीच पंचनामा तैयार किया गया है जिसे विकासखंड शिक्षा अधिकारी को प्रेषित की जाएगी। मामले की जानकारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को दी जाने के बाद उन्होंने जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

इनका कहना है …

ग्रामीणों ने जानकारी दी, जिसके बाद विद्यालय पहुंचा तो बच्चे मिले और शिक्षक दोनों अनुपस्थित रहे, पंचनामा तैयार किया गया है और विकासखंड शिक्षा अधिकारी को प्रेषित की जाएगी – राधेश्याम कुशराम, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बजाग

जांच के बाद उचित कार्यवाही की जायेगीl

– ए एस कुशराम, बीईओ विकास खंड बजाग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button