मध्य प्रदेशराज्य

‘जलप्रहार’: बाढ़ जैसे हालात… घरों में घुसा गंदा पानी, गृहस्थी तबाह … देखें पूरा वीडियो

रीवा । बारिश ने रीवा नगर निगम के कई वार्डो में विकास कार्यो की पोल खोल दी है।रीवा में 15 घंटे की लगातार बारिश के बाद शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बीहर नदी के तट से कुछ दूरी पर स्थित गुढ़ विधायक नागेंद्र सिंह का घर भी पानी से घिर गया है।

Screenshot 20260821 092116.Dainik Bhaskar

विधायक पिछले करीब 24 घंटे से अपने परिवार के साथ घर में ही फंसे हुए हैं। घर के सबसे निचले हिस्से में पूरी तरह पानी भर चुका है, जबकि अब ऊपरी हिस्से में भी पानी पहुंचने लगा है। घर से बाहर निकलने और जरूरी सामान के लिए बाहर जाने की स्थिति नहीं है।

बारिश के बजह से वार्ड के कई घरों में घुटनो तक पानी भर गया, जिस कारण घरों में रखे गृहस्थी के समान भीग गए।

बताया जाता है कि निराला नगर के राजीव मार्ग स्थिति घरों में पानी भराव का मुख्य कारण संकीर्ण नाली का होना और कभी साफ सफाई न होना है। जब भी तेज बारिश होती है संकीर्ण नाली होने के बजह से नाली का पानी घरों में घुसने लगता है।

 

जिसके लिए वार्डवासियों ने कई बार वार्ड पार्षद से नाली चौड़ी कराने की मांग की गई लेकिन पार्षद के द्वारा अनदेखा कर दिया जाता है जिसका परिणाम वार्डवासियों को हर वर्ष भुगतना पड़ता है।

 

इसी तरह से उक्त मार्ग की सड़क भी जर्जर है जिसके लिए खुद वार्डवासियों ने अपने अपने मकान के सामने मटेरियल डलवा कर बनवाये है ताकि रास्ता चलने योग्य हो जाये, लेकिन नगर निगम के जिम्मेदारों की नजर विकास की ओर नही जाती है जिस कारण जानता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है जबकि नगरनिगम सारे टैक्स समय से बसूलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button