मध्य प्रदेशराज्य

भीषण सड़क हादसा : युवक की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने घर में जा घुसी

Table of Contents

रीवा l बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इसके बाद हड़कंप मच गया l मझिगवां में एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने घर में जा घुसी।हादसे में घर के बाहर बैठकर धूप सेंक रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बोलेरो में सवार 4 से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच जारी है l

बताया जा रहा है की बोलेरो वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क से उतरते हुए सीधे एक घर की दीवार से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घर के बाहर धूप ताप रहे युवक को संभलने का मौका भी नहीं मिला और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद कमरुद्दीन पिता अब्दुल गनी के रूप में हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button