कटनीमध्य प्रदेश

स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग को आत्मसात करे युवी पीढ़ी : अशोक विश्वकर्मा, ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान, महापुरुषों के संदेश को समाज तक पहुंचाने का प्रयास

कटनी, यशभारत। मप्र जन अभियान परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर व्याख्यान माला एवं ग्रामोदय से अभ्युदय के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर के सभागार में किया गया। प्रथम चरण में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन की उपस्थिति रही। अन्य अतिथियों के रूप में शासकीय कन्या महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर चित्रा प्रभात, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंकिता तिवारी, वेद प्रकाश परोहा कौशल विकास केंद्र, अनिल कांबले डीपीएल आनंद विभाग, प्रफुल्ल कुमार सोनी जिला समन्वयक गायत्री परिवार एवं डॉ तेज सिंह केशवाल जिला समन्वयक जन अभियान परिषद की मौजूदगी रही। जिला समन्वयक डॉ तेज सिंह केशवाल ने बताया कि परिषद महापुरुषों की जयंती का आयोजन करते हुए समाज को महापुरुषों के जीवन के संदेश को समाज तक पहुंचाने का प्रयास करता रहता है। स्वामी विवेकानंद की जयंती के आयोजन के साथ ही 12 जनवरी से 26 जनवरी तक ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को अपने जीवन में उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी, साथ ही मध्य प्रदेश शासन के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर सभी को बधाई देते हुए शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जरूरतमंद हितग्राहियों तक पहुंचाने में जन अभियान परिषद की भूमिका का उल्लेख करते हुए सभी से इस कार्य में सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की , साथ ही ग्रामों को समृद्ध बनाने के लिए शिक्षा स्वास्थ्य जल संरक्षण पर्यावरण संरक्षण ऊर्जा संरक्षण नशा मुक्ति स्वच्छता जैविक एवं प्राकृतिक कृषि जैसे महत्वपूर्ण विषयों में ग्रामों में काम करने की आवश्यकता पर बल देते हुए अपनी विरासत को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र, अरविंद शाह, जगन सिंह मसराम, बबीता शाह, नंदनी वाटिया, रामानुज पांडेय, अमित तिवारी, मोहित राज मिश्रा, सुरेंद्र शुक्ला, साध्वी निगम, हीरामणि हल्दकार, आर एल चौधरी, रूपा बर्मन, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, ग्राम नगर विकास प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता, छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन बालमुकुंद मिश्र एवं आभार प्रदर्शन डॉ तेजसिंह केशवाल के द्वारा किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button