कटनीमध्य प्रदेश

गांजा तस्करी करते दो गिरफ्तार:

ढीमरखेडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कटनी। यशभारत- ढीमरखेडा पुलिस ने गांजा तस्करी के दो मामलों में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से कुल 5 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।
प्राप्त जानकारी में बताया गया की ग्राम झिन्नापिपरिया में एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल से 2 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया। आरोपी की पहचान बृजभान पिता अमर सिंह परस्ते (25 वर्ष) निवासी मखडार थाना कुंडम जिला जबलपुर के रूप में हुई है।
तो ग्राम खमतरा बिचुआ मोड में एक व्यक्ति को 3 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया। आरोपी की पहचान पंचम पिता अमर सिंह (46 वर्ष) निवासी ग्राम जामूनचुआ थाना ढीमरखेडा के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के दिशा निर्देशन औऱ अतिरिक्त एसपी डॉ संतोष डेहरिया क्षेत्रीय एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे और उनकी टीम ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button