भोपालमध्य प्रदेश

हमीदिया चिकित्सा महाविद्यालय में सौ दिवसीय टीबी मुक्त अभियान का शंखनाद

हमीदिया चिकित्सा महाविद्यालय में सौ दिवसीय टीबी मुक्त अभियान का शंखनाद

भोपाल, यश भारत। विश्व टीबी दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश को क्षय रोग से मुक्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। राजधानी स्थित हमीदिया चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने दीप प्रज्ज्वलित कर सौ दिवसीय टीबी मुक्त अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।

टीबी उन्मूलन के लिए सरकार कटिबद्ध: उपमुख्यमंत्री
समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि टीबी एक घातक बीमारी है, लेकिन सही समय पर पहचान और पूर्ण उपचार से इसे जड़ से समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को लेकर पूरी तरह कटिबद्ध है।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों से आह्वान किया कि वे इस 100 दिनों के विशेष अभियान के दौरान घर-घर जाकर संभावित मरीजों की पहचान करें और उन्हें उपचार के दायरे में लाएं।
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा महाविद्यालय के वरिष्ठ चिकित्सक, स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी और बड़ी संख्या में मेडिकल छात्र उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर टीबी को हराने वाले टीबी विजेताओं का सम्मान भी किया और उनके हौसले की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button