इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

6.87 करोड़ का बैंक घोटाला: केशव प्रोटीन्स एंड ऑर्गेनिक के संचालकों पर EOW इंदौर में FIR

निवासी – 401, पुखराज कॉर्पोरेट, नवलखा मेन रोड, इंदौर

6.87 करोड़ का बैंक घोटाला: केशव प्रोटीन्स एंड ऑर्गेनिक के संचालकों पर EOW इंदौर में FIR

निवासी – 401, पुखराज कॉर्पोरेट, नवलखा मेन रोड, इंदौर

इंदौर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) इंदौर ने एचडीएफसी बैंक से जुड़े ₹6.87 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में मेसर्स केशव प्रोटीन्स एंड ऑर्गेनिक एलएलपी के संचालकों के खिलाफ FIR दर्ज की है। जांच में फर्म द्वारा स्टॉक का बढ़ा-चढ़ाकर मूल्यांकन दिखाने और ऋण राशि के डायवर्जन का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2019 में केशव प्रोटीन्स एंड ऑर्गेनिक एलएलपी का गठन पार्टनर नवनीत गर्ग और प्रवीन दादू द्वारा किया गया था। फर्म ने वर्ष 2021 में एचडीएफसी बैंक, स्नेह नगर शाखा, इंदौर से ₹7.41 करोड़ का ऋण प्राप्त किया, जिसे बाद में बढ़ाकर ₹8.72 करोड़ कर दिया गया। EOW की जांच में यह तथ्य उजागर हुआ कि फर्म द्वारा खरीदे गए स्टॉक का वैल्यूएशन वास्तविकता से कहीं अधिक दिखाया गया। साथ ही बैंक खातों से संदिग्ध लेन-देन कर ऋण राशि का डायवर्जन किया गया।

मेसर्स केशव प्रोटीन्स एंड ऑर्गेनिक एलएलपी, पार्टनर नवनीत गर्ग, पिता विनोद गर्ग, निवासी – 401, पुखराज कॉर्पोरेट, नवलखा मेन रोड, इंदौर

मेसर्स केशव प्रोटीन्स एंड ऑर्गेनिक एलएलपी, पार्टनर प्रवीन दादू, पिता रमेशचंद्र, निवासी – 422, पारसी मोहल्ला, महू, जिला इंदौर एवं अन्य जांच के अनुसार, आरोपियों द्वारा लगभग दो वर्षों तक ऋण खाता संचालित करने के बाद भी शेष ₹6.87 करोड़ की राशि बैंक में जमा नहीं की गई। इसके चलते बैंक द्वारा खाता एनपीए घोषित कर दिया गया। इस प्रकार बैंक को ₹6.87 करोड़ की आर्थिक क्षति होना प्रथम दृष्टया पाया गया है। उक्त तथ्यों के आधार पर EOW इंदौर द्वारा आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 409, 420 एवं 120-बी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button