कटनीमध्य प्रदेश

विडम्बना : ये कैसी सुनवाई, जहां कई सालों से न्याय के लिए भटक रही जनता पुलिस और प्रशासन की जनसुनवाई में आईं सैकड़ा भर शिकायतें

कटनी, यश भारत। राज्य सरकार के निर्देश पर प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। कटनी जिले में भी पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों द्वारा जनसुनवाई का आयोजन करते हुए लोगों की शिकायतों को सुनकर उनका निराकरण करने का प्रयास किया जाता है। हर मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित होने के बावजूद न तो शिकायतें कम हो रही है और न ही लोगों को समय पर न्याय मिल पा रहा है। जनसुनवाई में कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो पिछले कई सालों से अपनी समस्या लेकर प्रशासन की दहलीज तक आ रहे हैं लेकिन उन्हें शिकायत की पावती ही मिलती है न्याय नहीं मिलता। आज भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। कलेक्टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा की जनसुनवाई में कुछ इसी तरह के मामले सामने आए। ज्यादातर लोग जमीन जायदाद से जुड़ी शिकायतें लेकर जनसुनवाई में आये तो कुछ असामाजिक तत्वों से परेशान होकर फरियाद लगाने के लिए आये थे। हालांकि अफसरों ने अपने स्तर पर लोगों की शिकायतें सुनकर समाधान का प्रयास जरूर किया है।

कलेक्टर ने सुनीं समस्याएं

कलेक्टर आशीष तिवारी कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री तिवारी ने अब तक 58 आवेदकों की समस्याओं और शिकायतों को सुन कर निराकरण के निर्देश दे चुके हैं। इस दौरान अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र पटेल डिप्टी कलेक्टर विंकी सिंहमारे उइके सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी मौजूद हैं।

एसपी ने किया लोगों की शिकायतों का समाधान

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने आज मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आए जिले भर के नागरिकों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही उसका निराकरण किया। इस अवसर पर सीसी नेहा पचीसिया, एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी, एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धारवे, डीएसपी उषा राय सहित निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक रश्मि सोनकर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button