देश

देशभर में कड़ाके की ठंड, कश्मीर में माइनस 4 तापमान

जमने लगा पानी, पहाड़ों पर बर्फबारी

दिल्ली,एजेंसी। देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में पानी जमने लगा है. कश्मीर का तापमान माइनस में चला गया है, वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप जारी है. इसा ने इस हफ्ते 8 से 14 दिसंबर तक मौसम शुष्क और ठंड रहने का अनुमान लगाया है. उत्तर भारत और मध्य भारत के 12 राज्यों में घना कोहरा छखने और शीतलहर चलने से कड़ाके की ठंड पड़ेगी और ठिठुरन बढ़ेगी.

बर्फबारी के साथ-साथ बारिश का भी अलर्ट

दक्षिण भारत में मौसम थोड़ा गर्म रहेगा, लेकिन 3 राज्यों में बारिश होने का अनुमान भी है और तूफानी हवाएं भी चल सकती हैं हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है, वहीं मैदानी इलाकों में बारिश होने की भी संभावना है. हिमाचल के 25 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे है.पंजाब-चंडीगढ़ में कोहरा छाने की संभावना है. बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में कहीं कोहरा छाने तो काहीं कोल्ड वेव का अलर्ट है. पूर्वी बांग्लादेश के ऊपर ऊपरी हवाओं का साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है.एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हवाओं के साथ समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर एक्टिव है. दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर पूर्वी हवाएं चल रही है. समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर ऊपर 115 समुद्री मील की गति से चलने वाली जेट स्ट्रीम उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में चल रही हैं.

इन राज्यों में बारिश होने की है संभावना

ताज़ा मौसमी परिस्थतियों के असर से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 10 दिसंबर तक अंडमान निकोबार द्वीप समूह में गरज चाक के साथ हल्की से कायम बारिश हो सकती है. 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने की भी संभावना है. माय प्रदेश, महराष्ट के विटर्न, छत्तीसगढ़ और पूर्वोतर भारत में कहीं शीतलहर तो कहीं कोहरे का अलर्ट सेगा.

इन शहरों में कोहरा छाने के आसार

तमिलनाडू, पुडुचेरी और आध प्रदेश में बारिश हो सकती है. वही उदर भारत के कानपुर, लखनऊ, ठिक्ल, नैनीताल, जयपुर, भोपाल, पटना, भागलपुर, कोलकाता, कोटा, दिल्ली और मनाली में सुबह और रात में चला कोहरा छाए रहने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश के मनाली और शिमला में भारी बर्फबारी होने के आसार है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button