शादी का झांसा देकर 5 साल तक किया रेप, आरोपी पर मामला दर्ज

शादी का झांसा देकर 5 साल तक किया रेप, आरोपी पर मामला दर्ज
भोपाल, यशभारत। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ करीब पांच सालों तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 24 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है, हालांकि, आरोपी अभी भी फरार है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पिपलानी थाना पुलिस ने 24 वर्षीय युवती की शिकायत पर हीरेन्द्र केवट नामक युवक के खिलाफ धाराएं लगाई हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी बीते करीब पांच सालों से उसे शादी का वादा करके अपनी हवस का शिकार बना रहा था।
युवती ने जब युवक पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया, तो वह अपने वादों से मुकर गया और शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने न्याय के लिए थाने जाकर पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी हीरेन्द्र केवट के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।







