सतना l लोकायुक्त टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए इनकम टैक्स कॉलोनी से जीएसटी इंस्पेक्टर को ₹20000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लियाl
बताया जा रहा है कि सेंट्रल जीएसटी इंस्पेक्टर कुमार सौरभ को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई उनके सरकारी आवास पर की गई, जहां टीम पहले से ही तैयार बैठी थी।
जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई व्यापारी वीरेन्द्र कुमार की शिकायत पर की गई। उन्होंने 29 नवंबर को लोकायुक्त कार्यालय में आवेदन देकर बताया था कि इंस्पेक्टर लगातार उन पर ई-वे बिल से जुड़े मामले में 60 हजार रुपये की अवैध मांग कर रहे थे।
व्यापारी ने बताया कि पेनाल्टी न लगाने और फाइल आगे न बढ़ाने का दबाव बनाकर उनसे पैसे मांगे जा रहे थे। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए लोकायुक्त टीम ने पहले पूरे प्रकरण का सत्यापन किया और उसके बाद ट्रैप की योजना बनाई।
बुधवार को तय रणनीति के अनुसार जैसे ही व्यापारी ने 20 हजार रुपये इंस्पेक्टर को दिए, टीम ने तुरंत उन्हें घेरकर पकड़ लिया
Back to top button