मध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

सवा करोड़ के डाकघर गबन मामले में तीन उप-डाकपालों को सजा : सीबीआई कोर्ट ने सुनाया फैसला

सागर, यशभारत l मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) की विशेष अदालत ने सागर जिले के बीना एलएसजी (LSG) उप-डाकघर में हुए सवा करोड़ रुपये से अधिक के गबन मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने बचत खातों में हेराफेरी और फर्जी पासबुक जारी करने के मामले में तीन तत्कालीन उप-डाकपालों को दोषी करार देते हुए जेल और जुर्माने की सजा सुनाई है।

अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद तीनों आरोपियों पर पद के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताओं का दोषी मानते हुए सजा का आदेश दिया विशाल कुमार अहिरवार (तत्कालीन उप-डाकपाल, बीना LSG उप-डाकघर): 5 वर्ष का कठोर कारावास और ₹39,000 का जुर्माना।हेमंत सिंह (उप-डाकपाल, बीना LSG उप-डाकघर): 4 वर्ष का कठोर कारावास और ₹7,000 का जुर्माना।रानू नामदेव (उप-डाकपाल, बीना LSG उप-डाकघर): 4 वर्ष का कठोर कारावास और ₹7,000 का जुर्माना।

कैसे हुआ घोटाले का खुलासा

सीबीआई जांच के अनुसार, 1 जनवरी 2020 से 2 जुलाई 2021 के बीच उप-डाकघर के बचत खातों की राशि में हेराफेरी की गई और कुछ फर्जी पासबुक भी तैयार की गईं। इन माध्यमों से खातों से 1 करोड़ रुपये से अधिक (करीब सवा करोड़ रुपये) की राशि का गबन किया गया।

मामले में शिकायत मिलने के बाद जबलपुर सीबीआई ने 17 नवंबर 2022 को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। प्रारंभिक पड़ताल और विस्तृत जांच में यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित अवधि में पदस्थ रहे इन अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग कर गबन की वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद मामला सीबीआई कोर्ट में चला और अब दोषसिद्धि के साथ सजा सुनाई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button