Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

काकद्वीप-गंगासागर के बीच बिछेगी 34 किमी लंबी रेल लाइन, सर्वे को मंजूरी

जबलपुर, यश भारत

जबलपुर, यश भारत।भारतीय रेलवे ने पश्चिम बंगाल में काकद्वीप और गंगासागर के बीच नई रेल लाइन के लिए अंतिम स्थान सर्वेक्षण (एफएलएस) को मंजूरी दे दी है। करीब 34 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन से देश के प्रमुख तीर्थस्थलों में शामिल गंगासागर तक पहुंच आसान होगी। परियोजना में हुगली नदी पर लगभग 4.5 किलोमीटर लंबा रेलवे पुल भी बनाया जाएगा, जिसके देश के सबसे लंबे रेलवे पुलों में शामिल होने की उम्मीद है।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नई रेल लाइन से तीर्थयात्रियों, स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था और विकास को भी गति मिलेगी।
पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप पर स्थित गंगासागर धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है। यहां गंगा नदी बंगाल की खाड़ी में मिलती है। मकर संक्रांति के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सागर संगम में स्नान और कपिल मुनि मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
वर्तमान में गंगासागर पहुंचने के लिए मुरीगंगा नदी को नौका से पार करना पड़ता है। इसके बाद सड़क मार्ग से यात्रा करनी होती है। नई रेल लाइन बनने से इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रियों को आवागमन के लिए एक अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
रेलवे धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक रेल संपर्क बढ़ाने के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर काम कर रहा है। उत्तराखंड में 125 किलोमीटर लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण भी जारी है। यह लाइन ऋषिकेश को देवप्रयाग और कर्णप्रयाग जैसे प्रमुख तीर्थस्थलों से जोड़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button