जबलपुरमध्य प्रदेश
ठण्ड से स्कूली बच्चों को मिलेगी राहत,ज़िले में अब 8:30 से लगेंगे स्कूल
नर्सरी से पांचवीं तक का समय 9 बजे से पहले होगा ,कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जबलपुर,यशभारत। जिले में कुछ दिनों से शीत लहर का प्रकोप जारी है और तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है जिससे सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को ठंड से काफी ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। इसको देखते हुए जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने 19 नवंबर से जिले के समस्त शासकीय / अशासकीय / अनुदानप्राप्त/मान्यताप्राप्त/सीबीएसई/आईसीएसई/नवोदय/केन्द्रीय विद्यालय शैक्षणिक संस्थाएं कक्षा नर्सरी से पांचवी तक की प्रातः 9:00 बजे या इसके पश्चात प्रारंभ करने और कक्षा 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं प्रातः 8:30 बजे प्रारंभ करने का आदेश ज़ारी किया है। लेकिन परीक्षाएं निर्धारित समय सारिणी अनुसार यथावत सम्पन्न होगी।








