ट्रक ने एक्टिवा को मारी टक्कर, सुपरवाइजर की मौत

ट्रक ने एक्टिवा को मारी टक्कर, सुपरवाइजर की मौत
भोपाल, यश भारत । निशातपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। शिवानी होम्स निवासी कुलदीप सक्सेना दीवानगंज स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 9 बजे कुलदीप सक्सेना एक्टिवा से भानपुर स्थित निजी अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए जा रहे थे। डी मार्ट और पीपुल्स अस्पताल के बीच पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। फरार चालक और ट्रक की पहचान कर उसे पकड़ने के लिए पुलिस आसपास के इलाकों में तलाश कर रही है।







