जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

फरीदाबाद हादसा,जबलपुर के मूल  निवासी समेत परिवार के तीन लोगों की मौत

सोमवार देर रात आग लगी।

फरीदाबाद हादसा,जबलपुर के मूल  निवासी समेत परिवार के तीन लोगों की मौत

जबलपुर, यश भारत। हरियाणा के  फरीदाबाद में एसी यूनिट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में जबलपुर के मूल निवासी सचिन कपूर (51) समेत उनकी पत्नी और बेटी की मौत हो गई। हादसे में उनका बेटा गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में इलाजरत है। पुलिस के मुताबिक, ग्रीन फील्ड कॉलोनी के बी ब्लॉक स्थित मकान में सोमवार देर रात आग लगी। बताया जाता है कि कमरे में लगे एसी के कम्प्रेसर फटने से आग भड़की और देखते ही देखते पूरी दूसरी मंज़िल चपेट में आ गई। 

1757402075 Untitled 3 copy

इसी फ्लोर पर सचिन कपूर अपने परिवार के साथ रहते थे। इस हादसे में सचिन कपूर, उनकी पत्नी रिंकू कपूर (48) और बेटी सुजैन (13) की मौत हो गई, जबकि बेटा आर्यन कपूर (24) घायल है। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सचिन कपूर करीब 25 साल पहले रोजगार की तलाश में जबलपुर से फरीदाबाद गए थे और शेयर ट्रेडिंग का व्यवसाय कर रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, परिवार पांच साल से ग्रीन फील्ड कॉलोनी में रह रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button