दमोह। दमोह में शराब दुकान मैनेजर के अपहरण मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैl
कम्पोजिट शराब दुकान तेंदूखेड़ा के मैनेजर अमित सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 नवंबर की रात करीब 12 बजे दुकान बंद करने के बाद वह अपने साथियों पुष्पेंद्र जायसवाल, हेमंत जोशी, मनीष उर्फ चंदन लोधी और पहाड़सिंह लोधी के साथ बाहर खड़े थे। तभी काले रंग की थार और किया कार में सवार सुदीप लोधी, धर्मेंद्र लोधी, सन्नी सरदार, राघवेंद्र लोधी और सुमित मिश्रा आए और दुकान न चलाने की धमकी देते हुए हेमंत, मनीष और पहाड़सिंह का जबरन अपहरण कर ले गए।
आरोपियों ने तीन लाख रुपये की फिरौती पाटन टोल के आगे दीपू ढाबा पर लाने की धमकी दी। मामले में थाना तेंदूखेड़ा में अपराध क्रमांक 471/25 धारा 140(2), 296, 190, 191, 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर पीड़ितों को सुरक्षित छुड़ा लिया।