जबलपुरमध्य प्रदेश

गुजरात ठग गिरोह का नया खेल: बैंक से 98 हजार उड़ाए, नकली गड्डी थमाकर फरार, सुहागी में दिनदहाड़े वारदात, CCTV में कैद हुए दो शातिर; पुलिस अलर्ट

जबलपुर यश भारत। अधारताल थाना क्षेत्र के सुहागी स्थित एक बैंक में दिनदहाड़े ठगी की वारदात ने सनसनी फैला दी। दो शातिर ठगों ने बैंक पहुंचे एक व्यक्ति को अपने झांसे में लेकर उससे 98 हजार रुपये ठग लिए। घटना के बाद बैंक परिसर और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई।

IMG 20260317 WA0038

बातों में उलझाकर बदली गड्डी, चकमा देकर फरार

जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति दोपहर करीब 1 बजे बैंक में पैसे निकालने पहुंचा था। इसी दौरान दो अज्ञात युवक उससे बातचीत करने लगे और बड़ी चालाकी से उसे अपने जाल में फंसा लिया। ठगों ने पहले असली नोटों की गड्डी दिखाकर भरोसा जीता और फिर उसी तरह दिखने वाली कागज की गड्डी थमा दी। गड्डी के ऊपर और नीचे असली नोट लगाए गए थे, जिससे तुरंत शक नहीं हुआ और आरोपी मौके से रफूचक्कर हो गए।

IMG 20260317 WA0023

 गड्डी खोलते ही खुली ठगी की परतें

कुछ समय बाद जब पीड़ित ने पैसे गिने, तो उसे ठगी का एहसास हुआ। गड्डी के अंदर कागज भरे हुए थे, जबकि ऊपर-नीचे ही असली नोट थे। ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित ने तत्काल अधारताल थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

IMG 20260317 WA0034

CCTV में कैद ठग, गुजरात गिरोह की आशंका

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और बैंक सहित आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में दोनों आरोपी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। पुलिस को शक है कि यह वारदात किसी संगठित गुजरात आधारित ठग गिरोह द्वारा अंजाम दी गई है, जो इसी तरह की घटनाओं को अंजाम देता रहा है।

IMG 20260317 WA0024

पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, तलाश तेज

वहीं थाना प्रभारी अधारताल प्रवीण कुम्हेर ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। शहर के विभिन्न इलाकों में सर्चिंग और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही अन्य जिलों और राज्यों से भी संपर्क साधा जा रहा है, ताकि गिरोह के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा सके।

 नागरिकों से अपील—सतर्क रहें, झांसे में न आएं

घटना के बाद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि बैंक या सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी अज्ञात व्यक्ति से लेन-देन या बातचीत में सावधानी बरतें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button