देश

ब्रेकिंग : 12 नवंबर को कटनी आ सकते मुख्यमंत्री, दद्दाधाम में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

कटनी, यशभारत। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 12 नवंबर को कटनी आ सकते हैं। सीएम के कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी भोपाल से नहीं की गई है, तथापि यह जानकारी लग रही है कि 12 नवंबर को उनके कटनी आगमन का कार्यक्रम तय हो चुका है। जिला प्रशासन ने दद्दाधाम में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में विशिष्ट हस्तियों के आगमन के मद्देनजर तैयारियां तेज कर दी है। दद्दा शिष्य मंडल भी इस विशाल आयोजन की तैयारियों में लगा हुआ है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कटनी आगमन की जानकारी भाजपा सूत्रों से मिली है। एक दिन पहले प्रोटोकॉल जारी हो जाएगा। गौरतलब है कि झिंझरी स्थित दद्दाधाम में 9 से 13 नवंबर तक प्राण प्रतिष्ठा एवं असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण का भव्य आयोजन होना है। अयोजन समिति से जुड़े फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने भोपाल जाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी और उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दिया था। खबर है कि सीएम डॉ मोहन यादव ने कटनी आने की सहमति दे दी है। इस कार्यक्रम में और भी कई विशिष्टजन शामिल होने कटनी आ सकते हैं। श्रद्धालुओं को इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज के पावन अमृत वचनों का लाभ भी मिलेगा। कई अन्य संतों के भी आगमन की सूचना है। तैयारियों का निरीक्षण करने सांसद वीडी शर्मा भी आज शाम दद्दाधाम पहुंचने वाले हैं।

FB IMG 1762502005853

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button