जबलपुरदेशमध्य प्रदेशविदेश

ड्राइवर के गियर बदलने के अंदाज पर फिदा हुई अमीर मालकिन, बन गई दुल्हन

प्यार कैसे होता है? गिटार बजाने से? गाना गाने से? अच्छा खाना बनाने से? या प्यार के “वो 7 दिन” के त्योहार को नियमानुसार मनाने से होता होगा? पता नहीं. मगर गाड़ी का गियर बदलने से प्यार होता है ये पता चल गया है. ऐसा प्यार हुआ है कि प्रेमियों ने शादी रचा डाली है. पाकिस्तान का मामला है. खबरों के मुताबिक एक अमीर महिला अपने ड्राइवर के गियर बदलने का स्टाइल से इतनी इंप्रेस हुई की उससे शादी ही कर ली.

कैसे हुआ मालकिन को ड्राइवर से प्यार ?

पाकिस्तान का एक अख़बार है डेली पाकिस्तान. अख़बार को इस प्रेमी जोड़े ने इंटरव्यू दिया. इसमें महिला ने बताया कि उसके पति पहले उसके ड्राइवर हुआ करते थे. वो कार ड्राइविंग सीखने के लिए उनके साथ चली जाती थी. महिला ने बताया,

महिला ने बताया कि वो ड्राइवर के इसी अंदाज पर फिदा हो गई और कब उन्हे दिला दे बैठी पता ही नहीं चला.

इंटरव्यू में जब महिला से पूछा गया कि वो अपने पति को कौन सा गाना डेडिकेट करेंगी, तो उन्होंने गुनगुनाते हुए एक गाना गाया. गाना था, “हम तुम एक कमरे में बंद हो और चाबी खो हो जाए.”

महिला का कहना है कि दोनों का मिलना किस्मत में लिखा था और अब वे एक-दूसरे के साथ जिंदगी गुजारने की कसमें खा चुके हैं. कमाल देखिए गुरु कि जिस घर में महिला का पति ड्राइवर के तौर पर जाता था, अब घर का दामाद बन कर फुल टशन में वहां एंट्री मारेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button