जबलपुरमध्य प्रदेश

मां मक्रवाहिनी मंदिर में भव्य महाआरती का हुआ आयोजन

जगह जगह हुआ भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह

जबलपुर,यशभारत। कमानिया गेट स्थित मां मक्रवाहिनी मंदिर में देव उठनी एकादशी पर शाम सात बजे से ने शहर के विभिन्न मंदिरों और धार्मिक संस्थाओं की महाआरती आने का क्रम शुरू हुआ,जो देर रात तक जारी रहा। रात्रि 9 बजे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां मक्रवाहिनी की महाआरती की। आयोजन में विधायक घनघोरिया, रत्नेश सोनकर, आचार्य आशुतोष दीक्षित, आशीष पुजारी, कल्ली तिवारी, संदीप जैन, राजेश दुबे, विक्की चौरसिया,राम दुबे, अयोध्या तिवारी, विलोक पाठक, संपूर्ण तिवारी,प्रशांत नगाईच शामिल हुए।

जगह जगह हुआ भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी से मांगलिक कार्यों का शुभारंभ हो गया है। शनिवार को एकादशी पर माता तुलसी और भगवान शालिग्राम के विवाह उत्सव की धूम रही। घरों और मंदिरों में गन्ने के मंडप सजाए गए। भगवान शालिग्राम की बारात निकाली गई और माता तुलसी को चुनरी ओढ़ाकर विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान घरों और मंदिरों में विविध धार्मिक आयोजनों की धूम मची रही।

07

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button