भोपाल
दो कुख्यात चाकूबाज तलवार और चाकू के साथ गिरफ्तार

दो कुख्यात चाकूबाज तलवार और चाकू के साथ गिरफ्तार
भोपाल,यशभारत। राजधानी की निशातपुरा थाना पुलिस ने दो शातिर चाकूबाजों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से अवैध हथियार तलवार और चाकू बरामद किए गए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना निशातपुरा क्षेत्र के राजीव कॉलोनी, हाऊसिंग बोर्ड, करोंद इलाके में दबिश दी। इस दौरान दो आरोपी अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते पकड़े गए। जिनकी पहचानअशरफ खान (उम्र 24 वर्ष), पिता शरीफ खान, निवासी राजीव कॉलोनी, निशातपुरा, आशु खान (उम्र 22 वर्ष), पिता हनीफ खान, निवासी राजीव कॉलोनी, करोंद के रुप में हुई। इन दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि उनके आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य गतिविधियों का पता लगाया जा सके।







