भोपालमध्य प्रदेश

सुभाष नगर के बिहारी मोहल्ले में गंदगी से लोग परेशान , बंद नालियों से फैल रही बदबू, नगर निगम की लापरवाही पर नागरिकों में नाराजगी

सुभाष नगर के बिहारी मोहल्ले में गंदगी से लोग परेशान

बंद नालियों से फैल रही बदबू, नगर निगम की लापरवाही पर नागरिकों में नाराजगी

भोपाल, यश भारत। राजधानी भोपाल के सुभाष नगर स्थित वार्ड क्रमांक 44 के बिहारी मोहल्ले में बंद नालियों और फैली गंदगी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मोहल्ले में लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह कूड़े करकट के ढेर लगे हुए हैं और सड़ांध फैल रही है। इससे क्षेत्र के रहवासी गंभीर परेशानी का सामना कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि खुली और जाम नालियों से लगातार बदबू फैल रही है जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ गए हैं। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। रहवासियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम को कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है। नालियों का पानी सड़कों पर भर जाता है जिससे आवागमन प्रभावित होता है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने का खतरा बना रहता है। नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और बंद नालियों की नियमित सफाई कराने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button