जबलपुरमध्य प्रदेश

ट्रांसफार्मर के करंट की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

आक्रोशित लोगों ने बरेला मुख्य मार्ग पर चकाजाम कर किया प्रदर्शन

जबलपुर,यशभारत। बरेला थाना अंर्तगत बहम्नी इलाके में गुरुवार की सुबह बिजली का करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान मुन्नी बाई झारिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार,मुन्नी बाई शौच के लिए घर से बाहर गई थीं। वापस लौटते समय उनका पैर फिसल गया और वह रास्ते में लगे एक ट्रांसफॉर्मर के अर्थिग तार के संपर्क में आ गईं। तार में बिजली का करंट प्रवाहित होने के कारण उन्हें जोरदार झटका लगा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और लेकिन गंभीर रूप से घायल मुन्नी बाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

14 3

घटना से आक्रोशित लोगों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया और शव को मुख्य मार्ग पर रखकर चकाजाम किया। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक दो दिन पूर्व एक जानवर को करंट लगने की घटना हुई थी जिसकी जानकारी विद्युत विभाग को दी गई थी उसके बावजूद भी किसी भी प्रकार का सुधार कार्य नहीं किया गया जिसके चलते आज यह बड़ा हादसा हो गया

मौके पर पहुंचे पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया जिसके बाद हंगामा शांत हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button