जबलपुरमध्य प्रदेश

नवरात्र समापन के बाद भंडारा हुआ संपन्न

माँ आदिशक्ति सिद्धपीठ गौंडकालीन मरही माता मंदिर नौदराब्रिज में

जबलपुर,यशभारत। नौदराब्रिज स्थित माँ आदिशक्ति सिद्धपीठ गौंडकालीन मरही माता मंदिर में शारदेय नवरात्र के समापन बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और मातारानी का प्रसाद ग्रहण किया।

04 10

गौंडकालीन मरही माता मंदिर एक महत्वपूर्ण शक्तिपीठ है। यहां सहस्त्राधिक वर्ष से स्वयंभू मरही माता पूजित हैं। चैत्र की भांति शारदेय नवरात्र में यहां देवी भक्तों की भीड़ उमड़ती है। इस शक्तिपीठ का इतिहास शोध का विषय है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह स्थान गोंडवाना व कल्चुरी काल से भी पूर्व का माना जाता है। मरही माता का जिसे आशीर्वाद मिल जाए, उसके सर्व संकट दूर हो जाते हैं। नवरात्र में नौ दिन तक जो भक्त सेवा में जुटे रहते हैं, उन्हें परमानंद मिलता है। हर वर्ष चैत्र नवरात्रि के छटमी के दिन मरही माता मंदिर द्बारा विशाल चल समारोह शोभायात्रा निकाली जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button