दमोह। थाना कोतवाली पुलिस ने निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में मुखबिर सूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए धरमपुरा सीताबाबली क्षेत्र में दबिश दी। कार्यवाही के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध हथियार व विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी –
1. सत्यम पटैल पिता जगदीश पटैल निवासी हरिजन थाना के सामने सिविल वार्ड नं. 3 दमोह।
2. दिन्नू उर्फ समीर वंशकार पिता राजा वंशकार निवासी कैदौ की तलैया सिविल वार्ड नं. 3 दमोह।
जप्तशुदा सामग्री –
12 बोर के 2 देशी कट्टा, कीमत करीब 10,000 रुपए
3 नग जिंदा हथगोला, कीमत करीब 1,500 रुपए
एक बिना नंबर टीवीएस अपाची मोटरसाइकिल, कीमत करीब 1,00,000 रुपए
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली दमोह में अपराध क्रमांक 711/25 दर्ज कर धारा 25/27 आर्म्स एक्ट, 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं 130, 177(3) एमव्ही एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Back to top button