ब्रेकिंग : नक्सली मुठभेड़ में कटनी के नीलेश गर्ग शहीद, परिवार को गर्व, 24 घंटे बाद होगा अंतिम संस्कार


कटनी, यशभारत। कटनी जिले के ग्राम निटर्रा निवासी नीलेश गर्ग नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। यह मुठभेड़ सोमवार देर रात छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हुई। नीलेश गर्ग के शहीद होने की खबर जैसे ही उनके गांव पहुंची वहां सन्नाटा छा गया। घटना से गांव में शोक की लहर है। 24 घंटे बाद बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मंगलवार की शाम तक कटनी पहुंचेगा पार्थिव शरीर
सीआरपीएफ हेडक्वार्टर से मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ की आधिकारिक सूचना मंगलवार को परिजनों को दी गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम तक शहीद नीलेश का पार्थिव शरीर कटनी पहुंचेगा। बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
परिजनों को गर्व
शहीद की खबर से गांव और जिले में शोक की लहर है। परिजनों का कहना है कि भले ही नीलेश अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उन्हें गर्व है कि उनका बेटा देश की सेवा करते हुए शहीद हुआ। गांव के लोग भी शहीद नीलेश को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और उनके साहस एवं बलिदान को नमन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 2005 में नितेश गर्ग भर्ती हुए थे वर्तमान में अभी सीआरपीएफ में हवलदार के पद पर थे। परिवार बस स्टैंड के समीप शिवाजी नगर गली नंबर 10 में निवास करता है, निलेश के शहीद होने की खबर लगते ही परिजनों, रिश्तेदारों व जानकारों का आने का सिलसिला शुरू हो गया है।
एडवोकेट हैं शहीद नीलेश की पत्नी, पिता पुलिस में थे
जानकारी के अनुसार कटनी जिले के निटर्रा निवासी ललित गर्ग जो की पुलिस विभाग से रिटायर्ड है और बर्तमान में शिवाजी नगर कुठला में निवासरत है के बड़े बेटे नीलेश गर्ग की डियूटी सुगमा के अस्पताल लगी थी लेकिन अधिकारियों के निर्देश पर नक्सलियों से अचानक शुरू हुई मुठभेड़ पर जाने निर्देषित किया गया और कर्तव्य परायणता के चलते वो मुटभेड़ में चले गए वही उन्हें नक्सलियों ने गोली मार दी। देर शाम उनकी पत्नी जो एडवोकेट हैं और हाईकोर्ट व सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करती है जबलपुर से कटनी लौट रही थी तभी उन्हें साढ़े नो बजे पति के शहीद होने की खबर मिली। नीलेश के छोटे भाई मुंबई नेवी में है और इकलौते पुत्र की उम्र 10 वर्ष बताई जा रही हैं। खबर के बाद पूरे इलाके सहित गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी में बताया गया कि आज शाम या कल सुबह तक शहीद नीलेश की पार्थिव देह कटनी लाई जाएगी। जहाँ ससम्मान उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।








