जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य
रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, इंग्लैंड दौरे से पहले किया बड़ा ऐलान

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने तत्काल प्रभाव से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने इंग्लैंड दौरे से पहले यह फैसला लिया है। इसका मतलब यह है कि इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम एक नए कप्तान के साथ जाएगी। टेस्ट मैचों में रोहित शर्मा को लेकर काफी लंबे समय से चर्चा चल रही थी।







