विदेश

मशहूर फैशन डिजाइनर जियोर्जियो अरमानी का निधन

किसे मिलेगी $10 अरब की मिल्कियत ?

नई दिल्ली , एजेेंसी। इटली के मशहूर डिजाइनर और अरमानी ग्रुप के फाउंडर जियोर्जियो अरमानी का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। अरमानी को दुनिया भर के फैशन में सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक माना जाता था। वह अपनी आखिरी सांस तक बिजनेस और डिजाइन के काम में एक्टिव रहे। उन्होंने करीब पांच दशक तक फैशन की दुनिया में अपना दबदबा बनाए रखा और अरमानी को दुनिया के सबसे प्रसिद्ध लग्जरी ब्रांड्स में से एक बनाया। अरमानी अपने पीछे 10 अरब डॉलर का साम्राज्य छोड़कर गए हैं।

अब सवाल यह है कि उनका वारिस कौन बनेगा ?

अरमानी ने शादी नहीं की थी। माना जाता है कि उनकी भतीजी रोबर्टा उनके काफी करीब थी। रोबर्टा अरमानी के दिवंगत भाई सर्जियो की बेटी है। रोबर्टा ने एक्टिंग का करियर छोड़कर अरमानी का फैशन बिजनेस जॉइन किया था। लेकिन अरमानी ने संकेत दिया था कि उनका वारिस कोई एक व्यक्ति नहीं होगा। उन्होंने कंपनी में भरोसेमंद सहयोगी डेलज्ऑरको और अपनी भतीजी सिल्वाना अरमानी को क्रिएटिव सक्सेसर नामित किया था। साथ ही उन्होंने अपनी बहन रोसना अरमानी और भतीजे आंद्रे अरमानी को भी अपनी विरासत सौंपी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button