तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, मौत -मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, मौत
-मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस
भोपाल, यशभारत।
बैरसिया इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना पुलिस के मुताबिक उमरिया खजूरी निवासी कमर सिंह कुशवाहा(28) प्राइवेट काम करता था। वह कल शाम करीब साढ़े सात बजे अपनी बाइक से घर लौट रहा था, तभी खेजड़ा मिश्र जोड़ पर एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार कर घायल कर दिया। हादसे के बाद लोगों ने उसे शासकीय अस्पताल बैरसिया पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आज पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
्रकरंट लगने से मजदूर की मौत-
बिलखिरिया थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम अमझरा निवासी हिमेश मियां पुत्र वसीम मियां(18) मेहनत-मजदूरी करता था। कल सुबह वह गांव के ही हरी कुर्मी के खेत पर काम कर रहा था, तभी खेत से निकले बिजली के खुले तार से उसे करंट लग गया। हादसे के बाद युवक को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर खेत मालिक हरी कुर्मी के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है। इसी तरह छोला मंदिर इलाके में भी एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कल्याण नगर निवासी सूरज पुत्र पप्पू राजपूत(27) प्राइवेट काम करता था। कल उसे अपने घर में बिजली के तार से करंट लग गया। घटना के बाद उसे एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।







