भोपालमध्य प्रदेश

क्रिकेट के विवाद में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, मामला दर्ज

क्रिकेट के विवाद में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, मामला दर्ज

भोपाल, यशभारत। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र के मेघवारपुरा में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में एक 15 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार शाम करीब 5 बजे की है। मेघवारपुरा निवासी अरहान अपने दोस्तों के साथ मैदान पर क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान वहां खेल रहे फाजिल और उसके साथियों के साथ किसी बात को लेकर उनकी बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी फाजिल और उसके साथियों ने अरहान पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से अरहान लहूलुहान होकर वहीं गिर गया, जिसे उसके दोस्तों ने तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। तलैया थाना पुलिस ने घायल अरहान की शिकायत पर आरोपी फाजिल व उसके साथियों के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button