भोपाल

कथित पति ने महिला पर चाकू से किये एक दर्जन से ज्यादा वार, हालत गंभीर -आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज, हमले का कारण अज्ञात

कथित पति ने महिला पर चाकू से किये एक दर्जन से ज्यादा वार, हालत गंभीर
-आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज, हमले का कारण अज्ञात
भोपाल, यशभारत।
कोलार थाना क्षेत्र में बीती रात एक तथाकथित पति ने महिला पर चाकू से एक दर्जन से ज्यादा वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। महिला को लहूलुहान हालत में देखकर पुलिस को सूचना दी और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में घायल महिला के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
एसआई संतोष सिंह रघुवंशी ने बताया कि बीती रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने थाना स्टाप के साथ इलाके में भ्रमण कर रहे थे, तभी ट्यूलिप हाईट्स कजलीखेड़ा निवासी वीर सिंह तोमर ने सूचना दी थी कि उनकी कॉलोनी के बाहर सडक़ किनारे एक महिला खून से लपतथ हाल में पड़ी है और एक युवक उसे देखकर भागा है। इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला की पहचान मूलत: बैरसिया निवासी फिजा खान पुत्री मोहम्मद इरशाद(22) के रूप में की है। महिला ने बेसुध होने से पहले आरोपी का नाम सोनू सेन बताया था। उसने बताया कि सोनू उसका तथाकथित पति है, उसने ने उस पर चाकू से हमला किया है। महिला ने अपने पिता के नंबर भी बताया था, जिस पर पुलिस ने सूचना दी। इसके बाद पुलिस को घायल फिजा खान के पिता ने बताया कि सोनू सेन भी बैरसिया का रहने वाला है, उसके खिलाफ बैरसिया में उनकी बेटी का अपहरण करने का केस दर्ज है। सोनू उनकी बेटी फिजा का तथाकथित पति है। लेकिन उन्हें नहीं पता कि इन दिनों उनकी बेटी फिजा और सोनू किसी इलाके में रह रहे थे।
महिला के सीने समेत शरीर पर एक दर्जन घाव-
तथाकथित पति सोनू ने फिजा के सीने, पीठ, गर्दन समेत शरीर पर करीब एक दर्जन से ज्यादा वार किए हैं। जिससे महिला का ज्यादा खून बह गया था। महिला के होश में आने के बाद हमलावार सोनू और हमले के पीछे के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आरोपी सोनू की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button