जबलपुर

जन्मदिन पार्टी में चाकूबाजी, BJP मंडल अध्यक्ष ने दिया वारदात को अंजाम, 5 लोग घायल

बरगी थाना क्षेत्र का मामला

जबलपुर। जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र की बरगी नगर चौकी क्षेत्र के SSB रिसोर्ट में आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं वहीं दूसरे पक्ष से एक युवक घायल हुआ है जहां घायलों को इलाज के लिए जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जन्मदिन पार्टी में हुआ विवाद

घायल हुए अभिलाष चौधरी, आशुतोष नाथ, विष्णु रजक, राहुल पाठक अपने साथियों के साथ बरगी नगर सहसपुरी के एक फार्म हाउस में शरद यादव के बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए गए हुए थे जहां सिगरेट मांगने की बात पर बीजेपी के मंडल अध्यक्ष गोलू आर्मो अपने साथी राजेंद्र पटेल अंकित पटेल और उसके अन्य साथियों ने पहले विवाद करना शुरू किया फिर अचानक चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस जुटी जांच में

घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button