बड़े तालाब की लहरों पर मुख्यमंत्री ने लहराया तिरंगा
– सीएम की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा


.jpeg)


भोपाल यशभारत। राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। बड़े तालाब की लहरों के बीच सीएम हाथों में तिरंगा थामे हुए थे। इस दैरान उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्री विश्वास सारंग सहित अन्य मंत्री व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। खेल विभाग द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाए गए। बड़े तालाब पर पानी के अंदर पचास से ज्यादा नावों पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक हस्तियों और वॉटर स्पोर्टस प्लेयर ने तिरंगा लहराया।







