भोपाल

कॉलोनाइजर ने प्लाट पर टीन शेड बनाकर किया अवैध कब्जा -आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

कॉलोनाइजर ने प्लाट पर टीन शेड बनाकर किया अवैध कब्जा
-आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
भोपाल, यशभारत।
परवलिया थाना पुलिस ने एक कॉलोनाइजर के खिलाफ अवैध तरीके से प्लाट पर कब्जा करने का केस दर्ज किया है। आरोपी कॉलोनाइजर ने प्लाट मालिक की अनुमति के बिना उस पर टीन शेड डालकर कब्जा कर दिया। कई बार कब्जा हटाने का बोलने के बाद भी जब कॉलोनाइजर ने कब्जा नहीं हटाया तो कॉलोनी समीति के अध्यक्ष ने पुलिस में शिकायत की थी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना पुलिस के मुताबिक पटेल नगर रायसेन रोड निवासी विपिन गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता(53) परवलिया इलाके में स्थित बेबसिटी कॉलोनी समीति के अध्यक्ष हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि एलएल मालवीय ने बेबसिटी कॉलोनी डब्लप की थी। इसके बाद कॉलोनाइजर एलएन मालवीय ने उक्त कॉलोनी में प्लाट बेचे थे। इस कॉलोनी में संजय कुमार ने भी प्लाट नंबर 25 खरीदा था। जिस पर कॉलोनाइजर ने बिना संजय कुमार की अनुमति के बिना टीन शेड पर निर्माण कर लिया। प्लाट मालिक व कॉलोनी समिति के बार-बार कब्जा हटाने की बात कहने के बाद भी जब कॉलोनाइजर ने अवैध कब्जा नहीं हटाया तो पुलिस में शिकायत की थी। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने आरोपी कॉलोनाइजर एलएन मालवीय के खिलाफ अवैध तरीके से कब्जा करने का केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि कॉलोनाइजर ने कॉलोनी के अन्य प्लाटों पर भी अपना कब्जा जमा रखा है, लेकिन इन प्लाट मालिकों ने उस पर अपनी सहमति जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button