देवी मंदिरों में अल सुबह से जल ढारने लगी श्रद्धालुओं की कतार
शारदेय नवरात्र पर जगमग मंदिर,नौ दिनों तक बहेगी भक्ति की धारा

जबलपुर यश भारत। शक्ति आराधना का महापर्व शारदेय नवरात्रि की आज बैठकी भोर से ही शहर एवं उपनगरीय क्षेत्र के देवी मंदिरों में जल ढारने एवं देवी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगना शुरू हो गई थी। शहर के प्रसिद्ध देवी मंदिरों बड़ी खेरमाई बूढी खेरमाई छोटी देवन दीक्षितपुरा बगलामुखी शक्तिपीठ काली मंदिर सदर पंडा मढिया गढ़ा शारदा देवी मंदिर मदन महल पहाड़ी महालक्ष्मी मंदिर अधारताल शीतला माई मंदिर कालीमंदिर दमोहनाका के साथ ही शहर की सभी छोटे बड़े देवी मंदिरों में आज से 9 दिनों तक आस्था और भक्ति का यह क्रम रहेगा।

मंदिरों में आकर्षक विद्युत साज सज्जा के साथ ही आकर्षक सजावट भी की गई है गई है। शहर के मंदिरों के अलावा तेवर के त्रिपुर सुंदरी मंदिर बरेला के शारदा देवी मंदिर जैसे देवी स्थान पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला अलसुबह से शुरू हो गया था। मंदिरों में अखंड ज्योति और दूसरे धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किया जा रहे हैं घट स्थापना के साथ ही जवारे भी बोये जा रहे हैं।

मंदिरों में 9 दिनों तक विविध धार्मिक अनुष्ठान भी होंगे। मंदिरों मैं सुबह से ही देवी गीतों की धुने वातावरण को धर्ममय बना रही थी। शहर के जिन मंदिरों में भक्तों की भीड़ ज्यादा रहती है वहां प्रशासन के द्वारा भी व्यवस्थाएं की गई हैं कई मंदिर आने जाने वाले किसी भी श्रद्धालु को परेशानी का सामना न करना पड़े।







