इंदौरकटनीजबलपुरमध्य प्रदेश
सीबीएसई 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026: जारी होने लगे परिणाम, छात्रों में उत्साह

सीबीएसई 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026: जारी होने लगे परिणाम, छात्रों में उत्साह
कटनी, यशभारत । 
Katni सहित देशभर में जैसे ही रिजल्ट की खबर सामने आई, विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल बन गया। छात्र लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर अपने परिणाम चेक कर रहे हैं और सफलता मिलने पर खुशी जाहिर कर रहे हैं।
स्कूलों में भी रिजल्ट को लेकर हलचल तेज है। शिक्षक विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर नजर बनाए हुए हैं और अच्छे अंक लाने वाले छात्रों को बधाई दे रहे हैं। कई जगहों पर छात्र-छात्राएं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा करते नजर आए।
कुल मिलाकर सीबीएसई के रिजल्ट को लेकर इस बार भी छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं 12वीं के परिणाम का इंतजार अभी जारी है।







