जबलपुरमध्य प्रदेश

आधी रात तक चली जिले भर में पुलिस की छापामारी

वर्षों से फरार मामलों के 218 वारंट किए गए तामील

जबलपुर यशभारत। पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर में कानून व्यवस्था सुदृढ करने एवं अपराधों की रोकथाम हेतु गुंडे, बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध उनके आपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिदिन प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कराई जा रही है वहीं थानों में लंबित वारंटो की तमीली तथा मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए कांबिंग गस्त हेतु आदेशित किए जाने पर 9 अगस्त की रात 09 बजे से 10 अगस्त की रात्रि 2-30 बजे तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह तथा समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों/उप पुलिस अधीक्षक/एस.डी.ओ.पी. के मार्ग निर्देशन एवं उपस्थिती में समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहात द्वारा हमराह स्टाफ के कॉम्बिग गस्त की गयी। टीमों द्वारा जिले भर में छापेमारी करते हुये बड़ी सफलता प्राप्त की है।

WhatsApp Image 2025 08 10 at 2.37.06 PM 1

कॉम्बिग गस्त के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु शहर एवं देहात के थानों में पदस्थ लगभग अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीमें बनाई गई, एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे, अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे।

WhatsApp Image 2025 08 10 at 2.37.06 PM

टीमों के द्वारा दबिश देते हुए कॉम्बिंग गस्त के दौरान कई वर्षों से फरार 85 गैर म्यादी वारिटयों एवं 110 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए तथा 23 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2025 08 10 at 2.37.07 PM 1

इस प्रकार की कार्यवाही भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी ताकि जिले में अपराध और अपराधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।

WhatsApp Image 2025 08 10 at 2.37.07 PM

इसके साथ ही कांबिंग गस्त के दौरान सक्रिय गुंडे बदमाशों को चेक करते हुए देर रात आने जाने वालों से रोक-टोक पूछताछ एवं रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड के साथ-साथ मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई।

WhatsApp Image 2025 08 10 at 2.37.08 PM

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button