जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर में अब सामने आया मूंग घोटाला: बसेड़ी समिति के MLT वेयरहाउस केंद्र में 1 करोड़ 50 लाख की फर्जी एंट्री

यश भारत ने 10 दिन पहले ही फर्जी एंट्री को लेकर किया था सचेत

जबलपुर, यश भारत। जबलपुर जिले में एक तरफ जहां करोड़ों रुपए के धान घोटाला सुलझ नहीं पाया है और गेहूं में करोड़ों रुपए का भुगतान अटका हुआ है, उसके बाद अब जबलपुर से ही मूंग घोटाला सामने आ रहा है जहां पर जबलपुर के भेड़ाघाट क्षेत्र में स्थित बसेड़ी सेवा सहकारी समिति के MLT वेयरहाउस केंद्र में लगभग 1600 क्विंटल मूंग और 300 क्विंटल उड़द की फर्जी एंट्री करने का मामला सामने आया है, जहां पर बिना उपज ले लाये ही भ्रष्टाचारियों द्वारा उक्त मूंग और उड़द की एंट्री पोर्टल पर कर दी गई और जिसमें लगभग मूंग और उड़द की कीमत को मिला लिया जाए तो राशी डेढ़ करोड़ से ऊपर की होगी।

3000 क्विंटल से ज्यादा का है गोलमाल

अधिकारियों द्वारा जो प्रारंभिक स्तर पर जांच की गई है उसमें 1600 क्विंटल मूंग और 300 क्विंटल उड़द की जानकारी सामने आ रही है, लेकिन वास्तविकता में इस वेयरहाउस में 3000 से 3500 क्विंटल की फर्जी एंट्री की गई है। यहा जो स्टॉक दिखाया जा रहा है वह उन किसानों स्का है जिनकी एंट्री हुई ही नहीं है और जिन बिचौलियों ने बिना माल के एंट्री कर दी गई थी उसकी पूर्ति वास्तविक किसानों के स्टॉक से की जा रही है, आगे जाकर अब इस मामले में सैकड़ो किसान भुगतान के लिए खड़े होंगे । पूर्व में धान में जिस तरह की समस्या सामने आई थी वही समस्या एक बार फिर सामने आएगी।

खातों का हो सत्यापन

इस पूरे मामले में प्रशासन को भली भांति ज्ञात था कि उक्त केंद्र में जमकर गोलमाल चल रहा है जहां पर पूर्व में सर्वेर के साथ मारपीट भी की गई थी और यश भारत द्वारा बताया गया था कि यहां पर एक्स्ट्रा स्टॉक को ठिकाने लगाने की कोशिश की जा रही है लेकिन उसके बाद भी अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई और खाना पूर्ति कर ली गई जो कहीं ना कहीं इशारा कर रहा है कि इस पूरे खेल में अधिकारियों का भी वित्तीय हिट शामिल था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button