मध्य प्रदेशराज्य

दमोह जबलपुर रोड पर फिर रफ्तार का कहर, स्कूटी सवार महिला को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रक

दमोह। तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला दमोह-जबलपुर रोड स्थित हथनी तिराहे का है, जहां गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक स्कूटी सवार महिला को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कूटी सवार महिला अचानक सड़क पार कर रही थी, तभी जबलपुर की ओर जा रहा ट्रक उसे बचाने के प्रयास में अपना संतुलन खो बैठा और पलट गया। हादसे में महिला घायल हो गई जिसे तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button