भोपाल

ट्रक की टक्कर से जनसंपर्क के वीडियो एडिटर की मौत -मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

ट्रक की टक्कर से जनसंपर्क के वीडियो एडिटर की मौत
-मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस
भोपाल, यशभारत।
हबीबगंज इलाके में स्थित गणेश मंदिर के सामने बीती देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने जनसंपर्क कार्यालय में पदस्थ वीडियो एडिटर को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त वह अपने ऑफिस से एक्टिवा पर सवार होकर घर जा रहे थे। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
थाना पुलिस के मुताबिक श्रीराम कॉलोनी मिसरोद निवासी संजय शर्मा पुत्र मन्नूलाल शर्मा (35) जनसंपर्क कार्यालय में वीडियो एडिटर के पद पर पदस्थ थे। बीती रात करीब 12.30 वह अपने ऑफिस से एक्टिवा पर सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी गणेश मंदिर के सामने उन्हें पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस टक्कर मारने वाले ट्रक की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि मृतक संजय शर्मा, केंदीय मंत्रालय में भी पदस्थ रहे हैं। इसके अलावा दूरदर्शन समेत अन्य न्यूज चैनलों में भी काम कर चुके हैं, और अभी कुछ महीने पहले उनके घर बच्चा का जन्म हुआ था। घटना के बाद पत्नी और परिवार का बुरा है।
युवक ने फांसी लगाकर जान दी:-
खजूरी सडक़ थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम कोडिया निवासी संदीप प्रजापति पुत्र जीवन सिंह प्रजापति (22) मजदूरी करता था। बीती रात वह अपने कमरे में जाकर सो गया, लेकिन सुबह जब वह नहीं उठा तो परिजनों ने जाकर देखा तो वह फांसी के फंदू पर लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के भेज दिया। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इससे आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button