भोपाल

संगीत संध्या में झूमें दर्शक, भजनों ने किया भावविभोर

संगीत संध्या में झूमें दर्शक, भजनों ने किया भावविभोर

भोपाल,यश भारत। मारुती नंदन म्युजिकल ग्रुप द्वारा आयोजित संगीत संध्या में गायक कलाकारों द्वारा पेश किए गए गानों से दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए, तो वहीं जब गायकों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई तो दर्शक भाव विभोर हुए बगैर नहीं रह सके। इस संगीत संध्या का आयोजन चाइना टेरेस सर्व धर्म कोलार रोड में किया गया था। संगीत संध्या के मुख्य अतिथि सूर्यकान्त चतुर्वेदी संपादक दैनिक यश भारत समाचार पत्र और विशेष अतिथि विपिन शर्मा भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक विपिन शर्मा थे। कार्यक्रम के आयोजक प्रसिद्ध भजन गायक उपेंद्र प्रभाकर जुगादे थे। आयोजक उपेंद्र प्रभाकर जुगादे द्वारा सर्व प्रथम अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया गया। इस दौरान चतुर्वेदी ने आपने उद्बोधन मे कहा की संगीत एक ऐसी विधा है, जिससे तन और मन दोनों आनंदित होते हैं। भाग दौड़ कीी इस दुनिया मे संगीत ही तनाव मुक्त कर सकता है। अभिनेता शर्मा ने अपने उद्बोधन मे कहा की प्रत्येक व्यक्ति को संगीत सें जुडऩा आवश्यक है। संगीत ही एक ऐसा माध्यम है जो आनंद दायी है। कार्यक्रम में सुखवीन्दर सिंह लवली, मनराज सिंह मोखा,लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, शशिकांत मिश्रा, वंदना रुंधे, अशोक चतुर्वेदी विशेष रुप से मौजूद थे। मंच संचालन पूर्व उपायुक्त नगर निगम ब्रज किशोर पाठक द्वारा किया गया। इस दौरान पाठक द्वारा जिंदगी का सफर गीत गाकर और अशोक चतुर्वेदी द्वारा चांद सी महबूबा हो मेरी तुम तथा शशिकांत मिश्रा द्वारा कस्मे वादे प्यार वफा सब गाकर महफिल मे समा बांध दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button