भोपालमध्य प्रदेश

पीपल्स हॉस्पिटल के सामने बिल्डिंग में भीषण आग निशातपुरा इलाके में मचा हड़कंप, लाखों का नुकसान, जांच में जुटा प्रशासन

rashasan A massive fire broke out in a building opposite People's Hospital. The Nishatpura area was in a state of panic, with losses estimated at lakhs. The administration is investigating.

पीपल्स हॉस्पिटल के सामने बिल्डिंग में भीषण आग

निशातपुरा इलाके में मचा हड़कंप, लाखों का नुकसान, जांच में जुटा प्रशासन

भोपाल यश भारत। राजधानी के थाना निशातपुरा क्षेत्र में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब पीपल्स हॉस्पिटल के सामने स्थित एक बहुमंजिला बिल्डिंग में अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची ऊंची लपटें और दूर तक फैलता काला धुआं देखकर इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए तथा मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों अनुसार आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। स्थानीय पुलिस बल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली और लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं। घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button