पीडब्ल्यूडी मंत्री के ग्रह जिला में पुल धंसा, निर्माण कार्य पर उठे सवाल

पीडब्ल्यूडी मंत्री के ग्रह जिला में पुल धंसा, निर्माण कार्य पर उठे सवाल
जबलपुर, 26 जुलाई 2025: मध्यप्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह के ग्रह जिला जबलपुर में भारत माता प्रोजेक्ट के तहत बन रहा एक पुल पहली ही बारिश में धंस गया है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह घटना बरेला में नहर पर बन रहे 60 फीट लंबे पुल की है, जिसका निर्माण अभी पूरा भी नहीं हुआ था।
मिली जानकारी के अनुसार, पुल के आधे हिस्से में स्लैब डाला गया था, जो हाल ही में हुई बारिश के कारण धंस गया और लहरदार हो गया है। बताया जा रहा है कि पुल के आधे हिस्से का स्लैब जल्द ही डाला जाना था, लेकिन इस घटना के बाद काम रोक दिया गया है। फिलहाल निर्माण एजेंसी अपनी ‘करतूतों’ को छिपाने के लिए पुल की मरम्मत का प्रयास कर रही है।
इस मामले पर पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।
तकनीकी खामियां या सामग्री की गुणवत्ता?
तकनीकी विशेषज्ञ इंजीनियर अर्जुन सिंह ने इस घटना के पीछे कई संभावित कारण बताए हैं। उनके अनुसार, पुल की मजबूती के लिए इस्तेमाल की गई सामग्री, विशेष रूप से लोहे की गुणवत्ता, एक बड़ा कारण हो सकती है। इसके अलावा, कंक्रीट के मिश्रण में गड़बड़ी भी पुल के धंसने का एक कारक हो सकती है।







