भोपाल

जन्मदिन पर केक काटने के बहाने बुलाकर छात्रा से सीनियर ने किया रेप -आरोपी के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

जन्मदिन पर केक काटने के बहाने बुलाकर छात्रा से सीनियर ने किया रेप
-आरोपी के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
भोपाल यशभारत।
अवधपुरी थाना क्षेत्र में एक निजी कॉलेज की छात्रा के साथ उसके सीनियर छात्र ने अपने फ्लेट पर बुलाकर बलात्कार किया। घटना वाले दिन छात्रा का जन्मदिन था, इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी छात्र ने छात्रा को अपने फ्लेट पर केक काटकर जन्मदिन मनाने के लिए बुलाया था। कल पीडि़ता थाने पहुंची और आरोपी छात्र के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार ने बताया कि बागसेवनिया इलाके में रहने वाली 22 वर्षीय युवती एक निजी कॉलेज से बीएससी क्लिनिक रिसर्च (नर्सिंग) प्रथम वर्ष की छात्रा है। करीब चार माह पहले उसकी मुलाकात उसकी के कॉलेज में पढ़ाई कर रहे सीनियर छात्र राहुल मिश्रा से हुई थी। एक ही कॉलेज में पढ़ाई करने के कारण दोनों में जल्द ही अच्छी जान-पहचान हो गई। मंगलवार को छात्रा का जन्मदिन था। इस बात का पता चलने पर राहुल मिश्रा ने उसे यह कहते हुए अवधपुरी चौराहा पर स्थित एक फ्लैट पर बुलाया कि हम सब मिलकर तुम्हारे जन्मदिन पर केक काटेंगे। इस पर छात्रा अपना जन्मदिन मनाने राहुल के बताए फ्लैट पर पहुंच गई। जहां पर राहुल के अलावा अन्य छात्र-छात्राएं भी थे, जो जन्मदिन की पार्टी के दौरान म्यूजिक सिस्टम पर डांस कर रहे थे। तभी केस काटने के बाद राहुल छात्रा को बहाने से कमरे में ले गया और अंदर से दरवाजा बंद कर जबरन उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान छात्रा ने विरोध कर शोर मचाया, लेकिन म्यूजिक सिस्टम की आवाज तेज होने के कारण बाहर मौजूद उसके साथियों को उसकी चीख-पुकार सुनाई नहीं दी। घटना के बाद पीडि़ता अपने कमरे पर चली गई। इसके बाद कल उसने थाने पहुंच कर घटना के संबंध में शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपी राहुल मिश्रा के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button