मध्य प्रदेशराज्य
सांसद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की पंचवेली ट्रेन : अब यात्रियों को बेहतर सुविधा और सीधा संपर्क मिलेगा
मंडला यशभारतl नैनपुर रेलवे स्टेशन से गाड़ी संख्या 19344 छिंदवाड़ा-इंदौर पेंचवेली एक्सप्रेस के विस्तारित सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
इस ऐतिहासिक अवसर पर मध्यप्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, सांसद श्रीमती भारती पारधी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम जी, साउथ ईस्टर्न रेलवे के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं नैनपुर नगर के सम्माननीय नागरिकगण उपस्थित रहे।
यह रेल विस्तार क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे अब यात्रियों को बेहतर सुविधा और सीधा संपर्क मिलेगा।







