भोपाल

तेज रफ्तार टैंकर ने कार को टक्कर मारी, टीआई घायल  -आरोपी चालक टैंकर छोडक़र हुआ फरार

तेज रफ्तार टैंकर ने कार को टक्कर मारी, टीआई घायल
-आरोपी चालक टैंकर छोडक़र हुआ फरार
भोपाल यशभारत।
निशातपुरा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक तेज रफ्तार टैंकर ने टीआई की कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा के वक्त टैंकर की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि टक्कर लगने से कार और टैंकर दोनों बिपरीत दिशा में घूम गए। इस हादसे में टीआई के सिर में चोट आई है और उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक टैंकर छोडक़र फरार हो गया। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने बताया कि उमेश सिंह चौहान पुलिस विभाग में निरीक्षक हैं। वह थाना क्षेत्र के संजीव नगर में रहते हैं और भोपाल देहात के बिलखिरिया थाना प्रभारी हैं। आज सुबह करीब पौने ग्यारह बजे वह अपनी डस्टर कार से जेल रोड होते हुए बिलखिरिया थाना जा रहे थे। तभी ट्रूबा कॉलेज के पास पीछे से आए एक तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिससे कार बिपरीत दिशा में घूमते हुए बिजली के खंबे से टकरा गया। इस हादसे में टीआई उमेश सिंह चौहान के सिर में चोट आई है। हादसे के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसे में टीआई बाल-बाल बच गए। जबकि उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने टैंकर जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button