अमेजन में नौकरी दिलाने के नाम पर 80 लोगों को ठगने वाला शातिर ठग गिरफ्तार
अमेजन में नौकरी दिलाने के नाम पर 80 लोगों को ठगने वाला शातिर ठग गिरफ्तार
आरोपी एक इंटरव्यू के लेता था 10 हजार रुपये
आरोपी ने फर्जी ज्वाईनिंग लेटर भेजने के लिए तैयार कर रखी थी अमेजन की ईमेल आईडी।
भोपाल यशभारत। सायबर क्राईम भोपाल की टीम ने लोगों के साथ अमेजन कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताविक पिछले साल 11 मार्च को पन्ना नगर, करोंद, थाना निशातपुरा निवासी सलमान खान ने अमेजन में नौकरी लगवाने के नाम पर 5 लाख की धोखाधड़ी के संबंध में शिकायत की थी। जिसमें सलमान ने बताया गया था कि उसकी एवं उसके परिचितों की अमेजन में नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपी नबील सिद्दकी ने धोखाधड़ी की है। इस मामले की जांच के बाद 30 जुलाई 2024 को आरोपी नबील सिद्दीकी पिता खालिक उर रहमान निवासी हाउस नंबर 8 कमला पार्क, थाना तलैया,भोपाल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। इसी दौरान दो अन्य लोगों ने आरोपी के खिलाफ आवेदन दिया था। सभी आवेदन में आरोपी द्वारा तीनों फरियादी एवं उनके परिचितों के साथ अमेजन में नौकरी दिलवाने के नाम पर कुल 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी करना पाया गया।
तरीका ए वारदात:- आरोपी नवील सिद्दकी पहले अमेजन कंपनी में टेलीकॉलिंग का काम कर चुका है, जिसके द्वारा फरियादी को अमेजन में पुणे में रिक्रूटर के पोस्ट पर होना बताया। फरियादी द्वारा अपनी नौकरी की बात करने पर उसको फर्जी ज्वाईनिंग लेटर दिया गया जिसके द्वारा बताया कि पूरा बैच ही भर्ती होगी उसी के बाद आपको काम मिलेगा अमेजन में इसी प्रकार से बैच के बैच भर्ती होते है। इसके बाद फरियादी को अन्य लोगो के इंटरव्यू एवं जॉब के लिए भेजने हेतु बताता था। उसके बाद आरोपी अपने परिचितों को भी अमेजन नौकरी लगवाने के लिए प्रचार करता रहता था। इसी दौरान विभिन्न लोगों द्वारा आरोपी से अमेजन में नौकरी दिलाने के नाम पर सम्पर्क किया जिसने सभी से इंटरव्यू के पर इंटरव्यू के 10 हजार रुपये अपने बैंक खाता लिये। उसके बाद सभी को फर्जी तरीके से अमेजन कंपनी के नाम पर तैयार की गयी ईमेल आईडी के से फर्जी तरीके से तैयार कियें गये अमेजन के ज्वाईनिंग लेटर को भेजता था। उसके बाद लोग पूछते थे कि कब होगी ज्वाईनिंग तो कोई भी बहाना बनाकर टरका देता था। आरोपी पिछले एक साल से फरार चल रहा था।
पुलिस ने किया गिरफ्तार:- सायबर क्राईम जिला भोपाल की टीम ने तकनीकी एनालिसिस के आधार पर मिले साक्ष्यों के माध्यम से आरोपी नबील सिद्दकी की पहचान कर गिरफ्तार किया। आरोप के कब्जे से ठगी की वारदात में उपयोग किया गया मोबाइल फोन एवं सिमकार्ड मय बैंकिंग एप्लीकेशन के जप्त किया गया है।







