भोपाल

शादी समारोह में वीडियोग्राफी के नाम से बुकिंग कर चुराया सामान – पुलिस ने आरोपियों से लैपटॉप, ड्रोन सहित दस लाख का सामान बरामद किया

शादी समारोह में वीडियोग्राफी के नाम से बुकिंग कर चुराया सामान
– पुलिस ने आरोपियों से लैपटॉप, ड्रोन सहित दस लाख का सामान बरामद किया
भोपाल यशभारत। शादी समारोह में वीडियोग्राफी के नाम पर बुकिंग कर सामान चुराने वाले गिरोह का मंगलवारा थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपियों से पुलिस ने लैपटाप, ड्रोन सहित करीब दस लाख रुपए का सामान बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक 01 जून 2025 को फरियादी अनिकेत कुमार चौधरी पिता छत्तरसिंह निवासी ग्राम कनवास थाना करेली जिला नरसिंहपुर ने थाने पर एक लिखित आवेदन दिया था। आवेदन में उल्लेख किया गया था कि वह शादी पार्टी में फोटोग्राफी का काम करता है। दिनांक 25 मई 25 को मेरे मोबाइल पर एक व्यक्ति ने अपना नाम अनुराग कर्मा बताते हुए कहा कि शादी में शूटिंग करवाना है। जिसके लिए 42000 हजार रुपए तय किया गया। क्यूआर कोड पर पांच हजार रुपए एडवांस राशि ऑनलाइन भेजी गई थी।
३१ मई को मैसेज कर बताया कि टीम के साथ जनशताब्दी से रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन आउंगा, तो उसने मेसेज के जरिये कहा कि मैं आप लोगों को पिकप कर लूंगा । दिनांक 01 जून को शूटिंग का सामान लेकर कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचा।
जब अनुराग कर्मा को फोन लगाया तो उसने किसी अन्य व्यक्ति का नंबर बताया, और साईं राम होटल में रुकवाया। ड्रोन कैमरा, वीडियो कैमरा, बाउंस लाइट, कैमरा, पोट लाइट सहित अन्य सामान व दस्तावेज रूम में रखवा दिया। फिर पुराना बस स्टेण्ड के पंचवटी भोजनालय पर खाना खाने लेकर गया। इस दौरान रूम की चाबी अपने पास ही रख ली थी। हम लोगों को खाना खाने बैठाकर बाथरूम करके आने का बोलकर गया। जब वह 15 मिनिट तक नही आया तो मैनें उसे फोन लगाया तो उसका फोन बंद आ रहा था फिर मैंने अनुराग कर्मा को फोन लगाकर बताया कि रूपेश का फोन बंद आ रहा तो उसने कहा कि हां रूपेश का फोन बंद आ रहा है । फिर मैंने खाना खाकर अनुराग को फोन लगाया कि हमने खाना खा लिया है तो इसके बाद अनुराग ने भी फोन बंद कर लिया।
अनिकेत ने बताया कि मैं अपने साथियों के साथ करीब दोपहर 02.00 बजे होटल श्री साँई राम पहुंचा तो हमारे कमरे में ताला लगा था , तब हमने होटल के मैनेजर से दुसरी चाबी से ताला खुलवाया अंदर जा कर देखा तो हमारा सामान बैग सहित नहीं था । अनुराग व उसके साथी ने मिलकर हमारे साथ धोखाधड़ी कर हमारा फोटो ग्राफी का सामान लेकर चले गए हैं। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया गया। आरोपियों से पूछताछ की गई तो सामान आया कि अशोकागार्डन क्षेत्र में भी इस तरह की वारदात कर चुके हैं।
पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार – पुलिस के मुताबिक राजाराम ठाकुर पिता महेश ठाकुर उम्र 20 साल नि. ग्राम धनगॉव थाना सिलवानी जिला रायसेन , अभयराम उईके पिता सुरेन्द्र सिंह उईके उम्र 26 साल नि. सदर, भगवत ठाकुर पिता करोडी ठाकुर उम्र 24 साल नि. सदर व एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button